(चंदन सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - चास थाना क्षेत्र के महावीर चौक के पास से दो बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने अपना अनुसंधान शुरू कर दिया। इसी क्रम में पुलिस के पदाधिकारी और जवान चंदनकियारी रोड स्थित रामडीह मोड पहुंचे, जहां दोनों अपराधी होटल में पानी पी रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने दोनों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन दोनों आरोपी अपनी बाइक मौके पर छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने में खोजी कुत्ते का भी सहारा ले रही है।







