रांची - राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में जान से मारने की धमकी और रंगदारी मांगने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रातू थाना पुलिस ने कांड का उद्भेदन करते हुए एक मोबाइल व सिम बरामद किया, साथ ही एक अपराधकर्मी को भी गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 41 वर्षीय गणेश पाहन उर्फ गणेश मुंडा, पिता स्वर्गीय अचल पाहन उर्फ अचल मुंडा, वर्तमान पता सरनाटोली, कोकर, सदर थाना, रांची के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ललितग्राम निवासी कृष्ण उरांव, पिता स्वर्गीय मोहन उरांव के लिखित आवेदन के आधार पर रातू थाना में 31 जुलाई मामला दर्ज किया गया था। मामले में अज्ञात अपराधकर्मियों पर जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया था।








