(चंदन सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो में सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट के वीडियो मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी के निर्देश पर सिटी थाना में पदस्थापित आरक्षी इकरार खान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। घटना बुधवार देर शाम सिटी थाना क्षेत्र के नया मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास की है।
वायरल वीडियो में वर्दीधारी पुलिसकर्मी और एक अन्य युवक एक युवक की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित युवक स्थानीय हिसाबातू मुखिया का पुत्र बताया जा रहा है, जबकि मारपीट करने वाला दूसरा युवक निलंबित आरक्षी का पुत्र है। पीड़ित की शिकायत पर सिटी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।







