रांची - झारखंड में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। चुनावी मुकाबले में बढ़त हासिल करने के लिए NDA गठबंधन ने अपनी रणनीति को और मजबूत करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में एनडीए के 24 विधायकों को रांची स्थित होटल रेडिसन ब्लू में शिफ्ट किया गया है। जहां लगातार रणनीतिक बैठकों का दौर जारी है। इस पर कांग्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी भले ही परिमल नाथवानी का समर्थन किया है, लेकिन वे खुद को असहज महसूस कर रही है। बीजेपी बड़े ही आत्मविश्वास के साथ कह रही थी कि चुनाव हम जीत रहें हैं। ऐसे में क्या परिस्थिति आयी कि उन्हें अपने विधायकों को होटल में शिफ्ट कराना पड़ा।
बीजेपी विधायकों के होटल शिफ्टिंग पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

BYBASUDEO MISHRA
Jun 16, 2026, 04:33 PM IST• Updated: Jun 16, 2026
2 Mins Read







