(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव सुरजीत नागवाला ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर हजारीबाग में जल, जंगल और जमीन की लगातार हो रही कथित लूट पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जिले में सरकारी जमीन, नदी-नालों, तालाबों और अन्य जल स्रोतों पर तेजी से अतिक्रमण हो रहा है, जिस पर जिला प्रशासन को तत्काल प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए। सुरजीत नागवाला ने आरोप लगाया कि हजारीबाग की ऐतिहासिक झील के सुंदरीकरण के लिए स्वीकृत 13 करोड़ 97 लाख रुपये की राशि का कार्य गुणवत्ता के अनुरूप नहीं हुआ है। उन्होंने पूरे प्रोजेक्ट की तकनीकी एवं वित्तीय ऑडिट कराने, दोषियों पर कार्रवाई करने तथा जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है।








