दुमका - झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार मंगलवार को सपरिवार बासुकिनाथ मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा बासुकिनाथ का अभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में पांच सदस्यीय पुरोहितों की टीम ने स्वस्ति वाचन के साथ पूजा का संकल्प कराया और षोडशोपचार विधि से पूजन संपन्न कराया। मुख्य सचिव ने शिवलिंग पर दूध से अभिषेक कर बेलपत्र अर्पित किए। पुरोहित और उनके सहयोगी पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच दूध, दही, घी, गुड़, भांग, गन्ने का रस और गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का पंचामृत स्नान कराया। इस दौरान मुख्य सचिव में बाबा बासुकिनाथ से राज्य की उन्नति के साथ साथ राज्यवासियों के सुख शांति की कामना की। साथ ही आगामी श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
मुख्य सचिव अविनाश कुमार सपरिवार बासुकिनाथ मंदिर पहुंचे

BYBASUDEO MISHRA
Jul 28, 2026, 05:59 PM IST• Updated: Jul 28, 2026
2 Mins Read







