(जितेन सार, संवाददाता, बुंडू)
बुंडू - वर्तमान भारत की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध सीपीआई (एम) ने मंगलवार को जनाक्रोश सभा की। जिसका नेतृत्व देश की दिग्गज वामपंथी नेत्री वृंदा करात ने किया। वृंदा करात के नेतृत्व में बुंडू के टांगर टोली से जूलूस की शक्ल में सैकड़ों महिला - पुरुष भगत सिंह चौक, काली मंदिर चौक होते हुए सुभाष चौक पहुंचे। उसके बाद नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की स्थापित प्रतिमा में माल्यार्पण कर महावीर मंदिर थाना रोड़ होते हुए धुर्वा मोड़ पहुंचे, जहां भगवान बिरसा मुंडा के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जूलूस सभा के रूप में तब्दील हो गई। जनसभा को संबोधित करते हुए सीपीआई (एम) की पोलित ब्यूरो सदस्या और देश की दिग्गज वामपंथी नेत्री वृंदा करात ने मोदी सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए जमकर हमला बोला।











