रांची - राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में हुए भीषण अग्निकांड में अब तक कई लोगों की मौत की खबर सामने आई है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इधर, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि दिल्ली स्थित मालवीय नगर के होटल में आग लगने से लोगों की मृत्यु की हृदयविदारक खबर से उनका मन अत्यंत व्यथित है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए लिखा कि मरांग बुरु दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।
दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया








