नई दिल्ली – नई दिल्ली में आयोजिक नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुई। जहां उन्होंने पीएम मोदी के सामने 1.36 लाख करोड़ के बकाया राशि की मांग के साथ झारखंड के विकास के लिए कई प्रमुख मांगे रखीं।
हेमंत सोरेन ने झारखंड के समग्र विकास पर जोर देते हुए झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि खनिज संपदा को मानव पूंजी से जोड़ना जरूरी। कुल मिला कर कहा जाए तो बैठक में हेमंत सोरेन ने राज्य के विकास, संसाधनों पर अधिकार और केंद्र से अपेक्षित सहयोग से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाया। उन्होंने अपने संबोधन में झारखंड को केवल खनिज संपदा वाले राज्य के रूप में नहीं, बल्कि देश के भविष्य के औद्योगिक, शैक्षणिक और मानव संसाधन विकास के केंद्र के रूप में देखने सहित अन्य कई बातों की वकालत की।








