(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो पुलिस विभाग के वेतनमान में की गई करोड़ों की निकासी मामले को लेकर सीआईडी की टीम एसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में जांच करने पहुंची है। सीआईडी एसपी पूज्य प्रकाश की अगुवाई में पांच सदस्य टीम कागजातों को खंगालने का काम कर रही है। इस मामले में पुलिस विभाग के अकाउंटेंट मुख्य आरोपी कौशल कुमार पांडे जेल में बंद है।
गौरतलब हो कि राज्य सरकार ने बोकारो और हजारीबाग में दर्ज किए गए मामले को सीआईडी को सौप दिया था, जिसको लेकर इस जांच की प्रक्रिया को शुरू की गई है।










