दुमका – दुमका में बस मालिक और बस कर्मचारी धरने पर बैठे हैं। जिसके कारण बसों का परिचालन पूरी तरह से ठप है।
दरअसल संथाल परगना मोटर मजदूर संघ के अध्यक्ष अरुण सिंह पर 15 दिन पहले हुए जानलेवा हमले के आरोपियों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने के विरोध में यह धरना दिया जा रहा है। इस हमले में अरुण सिंह गंभीर रूप से घायल हुए गए थे। हालांकि वे स्वस्थ होकर वापस घर लौट गए हैं। इसी बीच बस मालिक और बस कर्मियों के द्वारा लगातार पुलिस प्रशासन पर यह दबाव बनाया जा रहा था कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी में हो रही देरी के कारण आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को बसों का परिचालन पूरी तरह से रोक दिया है। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।











