दुमका - पुलिस केंद्र दुमका में वीर शहीद आईपीएस अमरजीत बलिहार की पुण्यतिथि पर पुलिस केंद्र दुमका में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। आयोजित सभा में पुलिस अधीक्षक दुमका श्रीपीताम्बर सिंह खेरवार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) दिलीप खलखो, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय संदीप भगत, परिचारी प्रवर रमेश कुमार मंडल, थाना प्रभारी नगर एवं मुफस्सिल, पुलिस एसोसिएशन, पुलिस मेंस एसोसिएशन एवं पुलिस केंद्र के पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों ने वीर शहीद अमरजीत बलिहार जी को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वीर शहीद अमरजीत बलिहार जी को आज ही के दिन शहादत मिली थी। जब यह हादसा हुआ था तब वे पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के पद पर पदस्थापित थे। यात्रा के दौरान काठीकुंड थाना क्षेत्र के सड़क मार्ग पर उनके साथ यह घटना घटित हुई थी।
पुण्यतिथि पर याद किए गए वीर शहीद अमरजीत बलिहार

BYBASUDEO MISHRA
Jul 2, 2026, 12:41 PM IST• Updated: Jul 2, 2026
2 Mins Read






