(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - चास नगर निगम चुनाव का प्रचार थमते ही बोकारो पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। 23 फरवरी को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी कड़ी में गरगा पुल के समीप चेक नाका पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।
इस अभियान का नेतृत्व बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने स्वयं किया। उनके साथ सिटी डीएसपी आलोक रंजन, ट्रैफिक डीएसपी और सेक्टर-4 थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।
इस दौरान पुलिस ने सभी छोटी-बड़ी गाड़ियों को रोककर तलाशी ली। एसपी ने बताया कि अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए यह अभियान जारी रहेगा। जिससे कि मतदान भयमुक्त वातावरण में संपन्न हो सके।











