(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - पूर्व पार्षद रमाशंकर के पिटाई के मामले में बोकारो पुलिस परिवार की तीनों इकाइयां—पुलिस एसोसिएशन, पुलिस मेंस एसोसिएशन एवं चतुर्थवर्गीय एसोसिएशन एकजुट नजर आ रहा है। पुलिस परिवार विधायक श्वेता सिंह के द्वारा पुलिस के खिलाफ दिए गए बयान का विरोध कर रहा है।
बताया गया कि विरोध का मुख्य कारण बोकारो की विधायक श्वेता सिंह द्वारा वरीय पुलिस पदाधिकारियों और वर्दी के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी है। इस संबंध में पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्दी की गरिमा पर सवाल उठाना और न्यायालय तक घसीटने जैसी बातें पुलिस परिवार को आहत करती हैं। साथ ही कहा कि बोकारो पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह के नेतृत्व में लगातार कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय कार्य हो रहा है।











