(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से जीत पर भाजपा बोकारो जिला मंत्री एंजेला सिंह ने हर्ष व्यक्त किया है। इस अवसर पर उन्होंने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ अबीर-गुलाल उड़ाकर, बैंड-बाजा और भांगड़ा के साथ जोरदार जश्न मनाया। खुशी के इस माहौल में पटाखे भी छोड़े गए और जुलूस निकालकर जीत का उत्सव मनाया गया।
इस मौके पर एंजेला सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने भय और हिंसा की राजनीति को नकारते हुए विकास, सुशासन और विश्वास की राजनीति को चुना है। उन्होंने बंगाल, असम एवं पांडुचेरी की जनता को इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए कोटि-कोटि बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आगे कहा कि यह जीत देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों, पारदर्शी शासन और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति पर जनता की मुहर है। यह परिणाम आने वाले समय में विकास की नई दिशा तय करेगा।










