जमशेदपुर – जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में सुबह सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के परिसर से एक नाबालिग लड़की का शव बरामद किया गया है। किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।









