(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - चास नगर निगम में भोलू पासवान 2969 मतों से जीत दर्ज कर दूसरी बार मेयर के पद पर काबिज हुए हैं। उन्हें कुल 17796 मत मिला। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा समर्थित उम्मीदवार अविनाश कुमार 14827 मत लाकर दूसरे स्थान पर और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जमील अख्तर 10320 बोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे। मौके पर भोलू पासवान ने कहा कि मैंने जो विकास किया था उसी की जीत हुई है।
बात फुसरो नगर परिषद चुनाव की करें तो यहां कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार निर्मला देवी को सर्वाधिक 12780 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा समर्थित ममता देवी को 2969 मतों से पराजित किया।











