(चंदन सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - जेपीएससी और जेएसएससी में कथित गड़बड़ी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बोकारो डीसी कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के कई नेता भी शामिल हुए। इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
भाजपा नेताओं ने सरकार से जेपीएससी और जेएसएससी में हुई गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा देने और मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की। नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं ने बोकारो उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा।








