देवघर - नव वर्ष के पहले दिन की शुरुआत लोग पूजा अर्चना के साथ करना चाहते है। जिससे कि उनका पूरा वर्ष मंगलमय गुजरे। बात अगर देवघर की करें तो, वर्ष का प्रथम दिन यहां विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर प्रांगण श्रद्धालुओं से भरा नजर आया। दूर-दराज के इलाकों से आए भक्तों ने यहां दर्शन-पूजन कर बाबा का आशीर्वाद लिया।
वहीं देवघर जिला प्रशासन नव वर्ष के अवसर पर यहां जुटने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए पहले से ही सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली थीं। गौरतलब हो कि भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और पुलिस अधीक्षक सौरभ ने बाबा मंदिर पहुंचकर विधि व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया साथ ही संबंधित दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।









