RANCHI: चार मार्च को रंगों का त्योहार होली बड़े ही हर्सोउल्लास के साथ मनाया जाना है। यह त्यौहार में लोग एक दूसरे की गलती को भुला के रंग गुलाल लगाने का काम करते हैं। इस बिच किसी प्रकार किसी से मतभेद न हो और यह त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से निभे इसको लेकर राजधानी रांची के बुढ़मू थाना परिसर में होली पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक कि गई। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी राम नारायण चौधरी ने किया। बैठक में होली के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने तथा अफवाहों से बचने पर विशेष जोर दिया गया। खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी व थाना प्रभारी नवीन शर्मा ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और सद्भाव का पर्व है, इसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाना सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने से बचें। साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने की हिदायत दी। इस दौरान बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को सहयोग करने का आश्वासन दिया और कहा कि क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी मिलकर रहेंगे और होली पर्व मनाएंगे। थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि त्वरित कार्रवाई जाएगी। मौक़े पर बुढ़मू थाना प्रभारी नवीन शर्मा,सीएचसी प्रभारी डॉ तारिक अनवर,उप प्रमुख हरदेव साहू, विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, अधिवक्ता सरफराज अंसारी, मुखिया, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण व शांति समिति के सदस्य लोग उपस्थित थे। दूसरी ओर ठाकुरगांव थाना परिसर में भी होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई, जहाँ दर्जनों ग्रामीण, जनप्रतिनिधि व पदाधिकारीगण उपस्थित हुए. सबो ने एक स्वर में शांतिपूर्ण रूप से होली पर्व मनाने का निर्णय लिया।











