(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य का चुनाव बोकारो जिले में शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है। बोकारो के बार एसोसिएशन और तेनुघाट में मतदान हो रहा है। बताया गया कि झारखंड बार एसोसिएशन के चुनाव में 100 उम्मीदवार खड़े हैं। आज शाम 5 बजे तक मतदान होना है। बोकारो बार एसोसिएशन में 1170 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न करने के लिए झारखंड स्टेट बार काउंसिल की तरफ से ऑब्जर्वर भी नियुक्त किया गया है। ऑब्जर्वर पीके भट्टाचार्य ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है। बोकारो जिला बार एसोसिएशन के महासचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि 5 बजे तक मतदान होगा।











