(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - 22 फरवरी को बोकारो रेलवे स्टेशन टेंपो स्टैंड में सचिन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में जीआरपी जमशेदपुर के डीएसपी मनीष कुमार की गठित एसआईटी टीम ने मुख्य आरोपी बलराम कुमार उर्फ भोलू विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल किया गया पिस्टल को भी बरामद कर लिया है।
इस संबंध में बताया गया कि सचिन यादव की हत्या भोलू विश्वकर्मा ने अपने जीजा धनंजय कर्मकार की जान बचाने के उद्देश्य से की थी। एक महीना पूर्व सचिन यादव और धनंजय कर्मकार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर भोलू विश्वकर्मा को यह अंदेशा था कि सचिन यादव उसके जीजा की हत्या कर सकता है।
डीएसपी मनीष कुमार ने बताया कि भोलू विश्वकर्मा हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। इसके खिलाफ बलिदी थाना आरपीएफ थाना 15 मामले दर्ज है।











