नई दिल्ली - भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने नई दिल्ली में केन्द्र सरकार में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति एवं सांगठनिक विषयों पर चर्चा हुई। इस संबंध में श्री साहू ने बताया कि गृह मंत्री से मिलकर उन्होंने राज्य के वर्तमान हालात से उन्हें अवगर कराया, साथ ही कई महत्वपूर्ण विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने अमित शाह से की मुलाकात

BYBASUDEO MISHRA
Jul 29, 2026, 02:27 PM IST• Updated: Jul 29, 2026
2 Mins Read







