(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - केंद्रीय जनजातीय आयोग की अध्यक्ष आशा लकड़ा अपने दो दिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंची थी। जहां उन्होंने जिला समाहरणालय के सभा कक्ष में उपायुक्त अजय नाथ झा की मौजूदगी में जिले में चल रहे अनुसूचित जनजाति से संबंधित योजना शिक्षा स्वास्थ्य को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने आदिवासी इलाकों में छात्रों के ड्रॉप आउट के साथ-साथ शिक्षकों की कमी को लेकर चर्चा की। मौके पर उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में आदिवासी इलाकों में बेहतर व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया है। साथ ही आदिवासी जनजाति के लोगों को खेती-बाड़ी के साथ-साथ सरकार के द्वारा निर्धारित किए गए जमीन से संबंधित पट्टा देने की बात कही।
इस संबंध में अध्यक्ष आशा लकड़ा ने बताया कि जनजाति से संबंधित कल्याण विभाग तमाम विषयों का रिव्यू करते हुए कहा कि बच्चों को स्कूल की तरफ आकर्षित करने के लिए नए-नए तकनीक का इस्तेमाल करना होगा।











