नेपाल – नेपाल के धादिंग जिले में सोमवार अहले सुबह एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। जहां पोखरा से काठमांडू जा रही एक बस त्रिशूली नदी में जा गिरी। इस हादसे में लगभग 18 लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। बताया गया कि बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे। नेपाल की आर्म्ड पुलिस फोर्स के बिष्णु प्रसाद भट्टा ने बताया कि मौके पर सभी सुरक्षा एजेंसियों को बचाव कार्य में लगाया गया है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है।











