दुमका - आज़ादी के दशकों बाद भी दुमका जिला के जामा प्रखंड के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। बात हम जामा प्रखंड के गायबथान गांव के जोगियाटीकर टोला में रहने वाले आदिम जनजाति के करीब सत्रह परिवार की कर रहे हैं। इस टोला में न पर्याप्त जल की व्यवस्था है, न पीसीसी ढलाई है और न ही पक्की सड़क से जुड़ा हुआ है।
देश को आजाद हुए 79 वर्ष और अलग झारखण्ड राज्य बने 26 वर्ष हो गए। लेकिन जोगियाटीकर टोला अभी तक मूलभूल सुविधा से वंचित है। यह टोला पक्की सड़क दलदली से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षा के दिनों में टोला के लोगों को कीचड़ के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। पानी के लिए पूरा टोला एक ही चापाकल पर निर्भर है। जो प्रयाप्त नहीं है।








