(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - आम लोगों में सुरक्षा का भाव बनाने और अपराधियों के खिलाफ खौफ कायम करने को लेकर बोकारो पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। इस दौरान ब्लैक शीशे वाली गाड़ी को भी ध्यान में रखा गया।
मौके पर बोकारो के पुलिस उपाधीक्षक नगर ने आम लोगों को अफवाह पर ध्यान नहीं देने के अपील की है। साथ ही कहा कि पुलिस अपराध रोकने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। जनता से सहयोग की अपेक्षा है, जिससे कि पुलिस पब्लिक के सहयोग से अपराध पर कारगर तरीके से नियंत्रण पाया जा सके।









