चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तीसरे चरण की घोषणा कर दी है। इसके अनुसार झारखंड सहित 16 राज्यों और तीन केंद्रशासित प्रदेशों में एसआईआर कराया जाएगा। झारखंड में इस कार्य की शुरूआत 20 जून से होगी, इस दौरान बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। जिसके बाद 7 अक्तूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। बताते चलें कि झारखंड में 2.64 करोड़ मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा।
पूरा कार्यक्रम एक नजर में-
तैयारी/प्रशिक्षण: 20 जून से 29 जून 2026
घर-घर सत्यापन: 30 जून से 29 जुलाई 2026
ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी: 5 अगस्त 2026
सूची पर दावा और आपत्ति अवधि: 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026
दावा-आपत्ति निपटारा: 3 अक्टूबर 2026 तक
अंतिम मतदाता सूची: 7 अक्टूबर 2026









