(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए बोकारो पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। सेक्टर 4 और सेक्टर 6 थाना पुलिस के साथ मिलकर पत्थर कट्टा चौक के पास डीएसपी सिटी आलोक रंजन की अगवाई में यह एंटी क्राइम चेकिंग चलाया गया। जिसमें 50 से अधिक वाहनों को विभिन्न मामलों को लेकर जप्त किया गया।
इस संबंध में डीएसपी सिटी आलोक रंजन ने बताया कि अपराधियों पर नकेल कसने, ट्रैफिक नियम और डंक एंड ड्राइव के खिलाफ यह अभियान चलाया गया।









