(आशीष प्रसाद, संवाददाता, रांची)
रांची - झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी छात्र आंदोलन को सीपीआई ने समर्थन करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने आंदोलन का समर्थन करते हुए सरकार से छात्रों की मांगों पर सकारात्मक पहल करने की अपील की है। पार्टी ने रविवार को अपने प्रदेश कार्यालय में विभिन्न मुद्दों को लेकर बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति तैयार की। वहीं, खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 को लेकर भी सीपीआई ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। इस मुद्दे को लेकर सीपीआई ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने और आंदोलन शुरू करने की बात कही है।








