रांची - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के कार्यक्रम के तहत आज दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र रांची में प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री भाजपा अमर कुमार बाउरी ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की खेती तकनीक, संस्कृति खान पान आदि को अपना रहा है। जिसका पूरा श्रेय हमारे किसान भाइयों को जाता है, जो दिन रात मेहनत कर हमारा पेट भरते है। आगे उन्होंने कहा कि किसानों के उत्थान के लिए भारत सरकार के तरफ से कई पहल की जा रही है। जिसे हमारे किसान भाइयों को उठाना चाहिए।
आयोजित कार्यक्रम में दिव्यायन के स्वामी भवेशानंद, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, भाजपा रांची जिला महानगर के जिलाध्यक्ष वरुण साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।








