(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के द्वारा हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय के सभागार में सहकारिता सप्ताह का समापन हो गया। समापन समारोह में झारखंड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की सहित हजारीबाग के आसपास के विभिन्न ज़िलों से किसान एवं सहकारिता समिति के लोग शामिल हुए।
गौरतलब हो कि आयोजित कार्यक्रम में कृषि से जुड़ी विभिन्न योजनाएं सहित अन्य जानकारियां दी गई।








