दुमका - जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र से मानवता शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है। जहां पुलिस ने रेप पीड़ित के भाई के आवेदन पर मामला दर्ज कर अनुसंधान करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस को लिखित सूचना मिली थी एक नाबालिक गाय चराने के लिए बस गोहरी बहियार गई थी। इस दौरान घात लगाए तीन की संख्या में युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अपनी पुत्री को खोजने निकले पिता ने मौके से एक युवक को पकड़ लिया। जिसकी लिखित सूचना जरमुंडी थाना को दी जाती है। पुलिस आवेदन के आधार पर पकड़े गए युवक के निशानदेही पर दो और युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवकों के नाम विकास हेंब्रम पिता स्वर्गीय काले हेंब्रम, साहब मुर्मू पिता सिबिजन मुर्मू, मिथुन सोरेन पिता मंटू सोरेन हैं, जो एक ही गांव का बताए जा रहे हैं।










