(आशीष प्रसाद, संवाददाता, रांची)
रांची - सीएम आवास के समक्ष चेन छिनतई करने का प्रयास किया गया। लेकिन सजग रहने के कारण दो आरोपियों में से एक पकड़ा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि रांची शहर में चेन छिनतई की घटना आम हो चुकी है, हद तो यह है कि अब सीएम आवास के आसपास का इलाका भी सुरक्षित नहीं है। घटना के संबंध में बताया गया कि आज दोपहर लगभग दो बजे एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के गले से युवक चेन छीन कर भागने की कोशिश किया। लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ कर अपने साथ ले गई।








