रांची - अवैध वेतन निकासी मामले की जांच कर रही सीआइडी की विशेष जांच टीम ने एसपी बोकारो के अकाउंट सेक्शन में प्रतिनियुक्त एएसआइ अशोक कुमार भंडारी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी के बाद अशोक भंडारी को रांची स्थित सीआइडी की विशेष अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में भेज दिया गया है।
बताया गया कि एएसआई अशोक कुमार भंडारी पूर्व में गिरफ्तार मुख्य लेखापाल कौशल कुमार पांडेय का सहयोगी था। एएसआई अशोक कुमार भंडारी के खाते में लेखापाल कौशल कुमार पांडेय के खाते से लगभग 50 लाख रुपये के हस्तांतरण का खुलासा हुआ है।









