बांग्लादेश - ईशनिंदा के आरोप में कट्टरपंथियों की भीड़ ने हिंदू युवक की हत्या कर दी। हत्या के बाद मृत युवक दीपू चंद्र दास को लेकर चौंकाने वाली बात सामने आयी है। प्राप्त जानकारी के युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने से पहले वह पुलिस की हिरासत में था। यह दावा चर्चित लेखिका तस्लीमा नसरीन ने किया है, जो भारत में निर्वासन में रह रहीं हैं। इस बाबत उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में उन्होंने बताया कि दीपू मैमनसिंह के भालुका में एक फैक्ट्री में काम करता था। उसके साथ काम करने वाले एक मुस्लिम सहकर्मी ने निजी रंजिश के चलते उस पर ईशनिंदा का झूठा आरोप लगाया था। दीपू ने इसकी जानकारी जानकारी पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया और भीड़ ने युवक की हत्या कर दी।
ईशनिंदा के आरोप में युवक की हत्या

BYBASUDEO MISHRA
Dec 20, 2025, 12:53 PM IST• Updated: Dec 20, 2025
2 Mins Read









