साहेबगंज – साहेबगंज के बांझी फुटानी हाट परिसर से पुलिस ने बुधवार को एक महिला का शव बरामद किया है। मृत महिला की पहचान बांझी संथाली निवासी लोंगरा हांसदा की 40 वर्षीय पुत्री संझली हांसदा के रूप में की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की हत्या आपसी जमीनी विवाद में चचेरी भाभी एवं भतीजी ने कर दी। मृतिका संझली हांसदा, चचेरी भाभी मंझली मुर्मू एवं भतीजी तारा हांसदा के बीच आपसी विवाद को लेकर गाली गलौज नोक-झोंक हो रही थी। इसी दौरान भाभी व भतीजी ने मिलकर संझली हांसदा के ऊपर पत्थर से वार कर दिया। जिससे संझली हांसदा की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं घटना कि सूचना मिलते ही बोरियो पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही हत्यारोपी भाभी मंझली मुर्मू एवं भतीजी तारा हांसदा को गिरफ्तार कर लिया है।











