(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - नमामि गंगे योजना के तहत जिला गंगा समिति बोकारो के द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर वॉकथान का आयोजन किया गया। जिसके बाद गरगा नदी हेल्पिंग हैंड छठ घाट पर सफाई अभियान भी चलाया गया। जिसका नेतृत्व बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने किया।
इस मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, चास मेयर भोलू पासवान और डिप्टी मेयर पूजा कुमारी के साथ-साथ जिले के तमाम अधिकारी कई सामाजिक संगठन के लोग मौजूद रहे। इस मौके पर जिले वासियों को साफ सफाई का संदेश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि हमें पृथ्वी को बचाने की जरूरत है। वहीं इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी धरती को बचाने के संबंध में अपने अपने विचार रखे।









