रांची - रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित निवारणपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय परिसर में देर रात पेट्रोल बम फेंके जाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे अज्ञात शरारती तत्वों ने कार्यालय परिसर में दो पेट्रोल बम फेंके। इनमें से एक पेट्रोल बम में विस्फोट हो गया, जबकि दूसरा नहीं फटा। घटना की सूचना मिलते ही चुटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
आरएसएस के कार्यालय परिसर में देर रात पेट्रोल बम फेंका गया

BYBASUDEO MISHRA
Jun 17, 2026, 12:01 PM IST• Updated: Jun 17, 2026
2 Mins Read







