RANCHI: राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र के बाजारटांड़ निवासी शाहिना सुल्ताना पिता शमशेर आलम उर्फ मुन्ना मंगलवार अहले सुबह लगभग तीन बजे अपने प्रेमी चूड़ी टोला निवासी अयान अहमद पिता अंसार आलम के साथ फरार हो गयी. इस संबध में अयान की मां नसीमा खातून ने कांके थाना को दिये प्राथमिकी में बताया कि तलाकशुदा महिला उसके बेटे को अपने प्रेम जाल में फंसा कर काफी लंबे समय से मिल रही थी. बताया कि महिला के अपने पहले पति से एक पुत्र भी है. मामले की जानकारी मिलने पर नसीमा ने महिला के माता-पिता को अपने पुत्री को उसके पुत्र से दूर रखने की हिदायत दी थी. उसके बाद भी महिला उसके पुत्र से लगातार संपर्क में थी. जिसके बाद मामला 26 फरवरी को कांके थाना पंहुचा था. दोनों पक्षों को पुलिस ने समझा कर व दोनों प्रेमी-प्रेमिका को दोबारा नहीं मिलने की लिखित आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ था. उसके बाद भी दोनों फरार हो गये. नसीमा ने दोनों को भगाने व छुपाने का आरोप शाहीना सुल्तान के पिता शमशेर आलम व उसकी पत्नी पर लगाया है. साथ ही उसने पुलिस को अपने पुत्र के जान का खतरा होने की बात कही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं पुलिस दोनों फरार प्रेमी-प्रेमिका की तलाश में जुटी है
एक बच्चा की नारी प्रेमी के साथ हुयी फरार
एक बच्चा की नारी प्रेमी के साथ हुयी फरार


Related Posts

झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष ने विभाग पर लगाए गंभीर आरोप, क्या पूरा मामला जानें ?

सहायक आचार्य परीक्षा के सामाजिक विज्ञान के सफल 1018 अभ्यर्थियों का सरकार जल्द करे नियुक्ति, अन्यथा करेंगे विरोध प्रदर्शन





