(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - पिछले कई महीनों से सोशल मीडिया पर चर्चा और कौतूहल का विषय बना लगभग 308 चक्कों वाला विशाल ट्रक शुक्रवार को हजारीबाग पहुंचा। जैसे ही शहरवासियों को इस विशालकाय ट्रक के हजारीबाग पहुंचने की जानकारी मिली, इसे देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मोबाइल फोन से तस्वीरें और वीडियो बनाते नजर आए। बताया जा रहा है कि यह अत्याधुनिक और भारी क्षमता वाला ट्रक बेल्जियम से समुद्री मार्ग के जरिए पोर्ट तक पहुंचा, जिसके बाद इसे उड़ीसा लाया गया। उड़ीसा से यह ट्रक झारखंड और बिहार के रास्ते उत्तर प्रदेश की ओर जाएगा। अपने विशाल आकार और 308 पहियों के कारण यह ट्रक लोगों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।








