(पंकज भारती, संवाददाता, देवघर)
देवघर - देवघर बाबा मंदिर में सावन की पहली सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़। सोमवारी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर ऱखी है। किसी भी श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत ना हो इसके लेकर जिला प्रशासन तत्पर है।
गौरतलब हो कि सुल्तानगंज से 108 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर पहुंचे कांवड़िए नंदन पहाड़ से क्यू कॉम्प्लेक्स होते हुए अरघा के माध्यम से बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण कर रहे हैं। मंदिर में परंपरागत विधि से कांचा जल पूजा और सरदारी पूजा के बाद श्रद्धालुओं के लिए पट खोला गया। प्रशासन के अनुसार पहली सोमवारी पर करीब दो लाख श्रद्धालुओं के जलार्पण की संभावना है। सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और चिकित्सा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सरदार पंडा ने बताया कि पहली सोमवारी पर गंगाजल और बेलपत्र अर्पित करने का विशेष धार्मिक महत्व है।








