(आशीष प्रसाद, संवाददाता, रांची)
रांची – आगामी 30 अगस्त को राजधानी रांची में आदिवासी एकता का महाजुटान होने जा रहा है। जिसे लेकर आदिवासी नेता सह पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने प्रेस कांफ्रेस कर कार्यक्रम की रूप रेखा पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि परिसीमन के नाम पर राज्य में आदिवासियों के लिए आरक्षित सीटों को घटाने की साजिश रची जा रही है। झारखंड का आदिवासी समाज परिसीमन विरोधी नहीं है, बल्कि राज्य के आदिवासियों की मांग है कि उनके लिए आरक्षित सीटों की संख्या कम ना हो। उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा कि बाहरी लोगों के हमारे इलाकों में बसने से आदिवासी आबादी पर दुष्प्रभाव पड़ा है, अगर पांचवी अनुसूची और सीएनटी एसपीटी को शक्ति से लागू किया जाए तो हमारी आबादी संरक्षित रहेगी।








