काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। जिसमें जमशेदपुर की एक बच्ची की एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। गौरतलब हो कि जमशेदपुर स्थित सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा शांभवी तिवारी ने देशभर में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
जमशेदपुर की इस छात्रा ने 12वीं बायो साइंस में 100 प्रतिशत अंक हासिल कर देशभर में टॉप किया है। शांभवी की इस बड़ी उपलब्धि से उसके स्कूल, परिजन सहित पूरे शहर में खुशी की लहर है। आखिर खुशी क्यों ना हो, जमशेदपुर की बेटी ने ना के अपने शहर बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है।









