रांची - केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को नवमी बार संसद में आम बजट पेश किया। बजट के बाद झारखंड के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बावरी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज रविवार होते हुए भी एक नई परंपरा को स्थापित किया गया। केंद्रीय वित्त मंत्री ने 2047 के विकसित भारत के संकल्प के साथ यह बजट देश को समर्पित किया है।
उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2047 के विकसित भारत के संकल्प के लिए इस बजट में नए इंफ्रास्ट्रक्चर, नए रोजगार सृजन, टूरिज्म, बायोफार्मा आदि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। आत्मनिर्भर भारत की कल्पना को साकार करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री ने एक जिला एक प्रोडक्ट वाला यह बजट पेश किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित पूरे मंत्रिमंडल को इस संतुलित बजट के लिए बधाई दी।









