(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन बोकारो के न्याय सदन में किया गया। जिसमें बैंक सहित अन्य विभागों से संबंधित मामलों का निष्पादन किया गया। इस लोक अदालत में लोगों ने शिरकत कर अपने पुराने मामले को सेटल करने का काम किया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में केनरा बैंक के तरफ से 52 मामलों को लाया गया था। जिसमें 27 मामलों का निष्पादन किया गया। इस दौरान लगभग 53 लाख रुपए का सेटलमेंट किया गया। एसबीआई बैंक के प्रतिनिधि अमरनाथ ने बताया कि जिस किसी भी उपभोक्ता की मृत्यु हो गई है, तो लोन अमाउंट का 50 प्रतिशत माफ और इंटरेस्ट पूरी तरह से माफ किया जा रहा है। डालसा के सचिव अरुण कुमार दुबे ने बताया कि सभी तरह के मामलों का निष्पादन लोक अदालत में किया जा रहा है।











