आशीष प्रसाद (संवाददाता रांची) RANCHI — बुढ़मू थाना क्षेत्र के राय रोड में सोलर पैनल चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, राय रोड इलाके में लगे सोलर पैनलों की चोरी की शिकायत मिलने के बाद बुढ़मू थाना प्रभारी के निर्देश पर टीम गठित कर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने चोरी में शामिल दो लोगों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान *बादल लोहरा, निवासी बुढ़मू* और *फैयाज अंसारी, निवासी बारी पतरा* के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने चोरी की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के सोलर पैनल से संबंधित सामान भी बरामद किया है। मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बुढ़मू पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में सोलर पैनल और अन्य सरकारी संपत्तियों की चोरी रोकने के लिए रात में गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
बुढ़मू में सोलर पैनल चोरी के आरोप में 2 गिरफ्तार, भेजे गए जेल
बुढ़मू में सोलर पैनल चोरी के आरोप में 2 गिरफ्तार, भेजे गए जेल

BYASHISH PRASAD
Jul 12, 2026, 02:46 PM IST• Updated: Jul 12, 2026
3 Mins Read






