साहिबगंज – साहिबगंज जिला पुलिस बल को 15 बोलेरो उपलब्ध कराए गए हैं। सभी बोलेरो डायल 112 से संबंधित है। सभी बोलेरो पुलिस लाइन में पहुंच चुके हैं। इस संबंध में एसपी अमित कुमार सिंह ने बताया कि जिरवाबाड़ी थाना को दो बोलेरो उपलब्ध कराया गया। शेष सभी थाने को एक-एक बोलेरो दिया गया है। इसी प्रकार जिरवाबाड़ी थाना में तीन एवं नगर थाना में दो बोलोरो हो जाएगा। आगे उन्होंने बताया कि जिला में 112 की गाड़ी की संख्या बढ़ने से किसी घटना की सूचना मिलने पर सही समय पर पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचने में मदद मिलेगी। जिससे जिले में क्राइम कंट्रोल करने में पुलिस को मदद मिलेगी।
साहिबगंज जिला पुलिस बल को 15 बोलेरो उपलब्ध कराए गए

BYBASUDEO MISHRA
Jul 27, 2026, 03:44 PM IST• Updated: Jul 27, 2026
2 Mins Read







