असम के जोरहाट स्थित भारतीय वायुसेना (IAF) के एयरबेस पर शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया. वायुसेना का AN-32 परिवहन विमान एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया. हादसे की वजह से एयरफोर्स का विमान दो टुकड़ों में टूट गया और वहां से आग और धुएं का गुबार उठता दिखा. एयरफोर्स स्टेशन पर तत्काल बचाव और राहत अभियान शुरू कर दिया गया है.
भारतीय वायुसेना ने एक संक्षिप्त बयान में बताया कि उसका एक AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर दुर्घटना का शिकार हुआ है. फिलहाल हादसे के कारणों और विमान में सवार कर्मियों की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान एयरबेस पर उतरने की प्रक्रिया में था, तभी यह हादसा हुआ. AN-32 विमान का इस्तेमाल सेना के लिए रसद, उपकरण और अन्य जरूरी सामानों के परिवहन में किया जाता है.








