नई दिल्ली - 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराया। उसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने देश को संबोधन के दौरान विकसित भारत, आत्मनिर्भरता और बड़े राष्ट्रीय लक्ष्यों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना केवल सरकार की ही नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक का संकल्प होना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि देश नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।
गौरतलब हो कि लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम गाया गया। उसके बाद पीएम ने तिरंगा फहराया। फिर राष्ट्रगान हुआ और 21 तोपों की सलामी दी गई। इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने को विशेष रूप से याद किया गया। प्रधानमंत्री ने इसे ऐतिहासिक अवसर बताया।







